फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Demonstration of students in PG college campus

पीजी कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों का प्रदर्शन

Wed, 07 Jul 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of students in PG college campus
पीजी कॉलेज में एनएसयूआई व छात्रसंघ के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज व विवि प्रशासन को पहले भी मांगों से अवगत करवाया गया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष तनुज पुरोहित का कहना था कि प्राचार्य के माध्यम से कॉलेज व विवि प्रशासन को अंक सुधार परीक्षा, मुख्य परीक्षा सहित अन्य विषयों को लेकर पूर्व में कई बार अवगत कराया जा चुका है। अब तक विवि प्रशासन विषम सेमेस्टर की परीक्षा व अंक सुधार परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी नहीं कर पाया है। छात्रसंघ अध्यक्ष परमजीत रावत ने कहा कि विवि प्रशासन को पत्र लिखा गया था लेकिन छात्रों की आवाज अनसुनी की जा रही है। उन्होंने सम सेमेस्टर के पूर्व 2019 में होने वाली अंक सुधार परीक्षा न कराए जाने पर भी रोष जताया है। विवि प्रतिनिधि लवकुश भट्ट का कहना है कि विवि प्रशासन ने जल्द छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए समस्याओं का निस्तारण नहीं किया तो वे आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर अरविंद गुसाईं, पवन राणा, उमा शंकर, धमेंद्र, रोहित कोठियाल, सागर आगरी, रंजन कुमार, विजयलक्ष्मी, अंजलि नेगी, काजल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed