गढ़वाल-कुमाऊं संगठन उत्तराखंड ने भू-कानून सहित अन्य मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में रैली निकाली। इस मौके पर सरकार से मांगों पर कार्रवाई की मांग की गई।
बृहस्पतिवार को गढ़-कुमाऊं संगठन उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं ने सशक्त भू-कानून, मूल निवास 1950, अनुच्छे 371, राजधानी गैरसैंण, महिला सशक्तिकरण, पलायन पर रोक और आधुनिक गांव की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा. नवीन पांडे ने कहा कि जो भी कृषि भूमि है, वहां पर चकबंदी कर उसे सुरक्षित किया जाए। उन्होंने मूल निवास- 1950 को लागू करने की पुरजोर पैरवी कर भू-कानून लागू करने पर जोर दिया। इस मौके पर अंकित जुगराण, रजनी रावत, उत्तराखंड समानता मंच सदस्य मानवेंद्र, पवन, अजय पांडे, अतुल, आशीष, बाबी, अज्जू बाबा, शैलेंद्र, पंकज, अनुज आदि मौजूद थे।