फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   democracy at Stake

लोकतंत्र को समाप्त करने पर तुले हैं सत्ता में बैठे लोग : प्रीतम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
democracy at Stake
रुद्रपुर में कांग्रेस की सभा में मौजूद लोग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र पर प्रहार कर प्रजातंत्र को समाप्त करने में तुले हुए हैं। देश की अर्थव्यवस्था तबाह हो रही है। महंगाई चरम पर है और प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। पहले लोग जेब में पैसा ले जाकर झोला भरकर सामान लेकर घर आते थे लेकिन वर्तमान में लोग झोला भरकर पैसे ले जाते हैं और हाथ में सामान लेकर आते हैं। सरकार इन मुद्दों पर ध्यान भटकाने के लिए भाई को भाई से लड़ाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को अंबेडकर पार्क में विशाल जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रोजगार देना तो दूर सत्ता के संरक्षण में रोजगार छीनने का काम हो रहा है। गन्ना किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसानों की ऋण माफी पर कुछ नहीं हो रहा है। बरसात में किसानों की मटर, गेहूं की फसलें बर्बाद हो गई है लेकिन सरकार किसानों के घावों पर मरहम लगाने के बजाय नमक छिड़कने का काम कर रही है। उसका मकसद सिर्फ सीएए लागू करना रह गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान, लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क पर उतर रहे हैं। जनता ने अब परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने दावा किया कि जनता वोट की चोट के जरिये वर्ष 2022 में प्रदेश और 2024 में केंद्र की सत्ता से भाजपा को बेदखल करेगी। कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता का उत्पीड़न करने की कोशिश हुई तो जेल भरने से भी पीछे नहीं हटेंगे। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि व्यापारी, किसान, जनता परेशान है और भाजपा के नेता, जनप्रतिनिधियों के पास इन मुद्दों पर मंथन करने का समय तक नहीं है। तराई की जनता को भाजपा ने ठगने का काम किया है। विकास कार्य ठप हैं और श्रमिकों की नौकरियां जा रही है। संचालन नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पुरुषोत्तम अरोरा ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा, हरीश पनेरू, सरवरयार खान, किच्छा पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, मीना शर्मा, पुष्कर राज जैन, भुवन कापड़ी, सुरेश पपनेजा, नंदलाल, सुभाष बेहड़, संजीव सिंह, संदीप चीमा, संजय पालीवाल, ममता हालदार, जनार्दन सिंह, हरनाम सिंह नारंग, सुरेश गौरी, बबीता बैरागी, ममता रानी, मेजर सिंह, राजीव कामरा, विनोद कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सभासद दिलीप समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल
रुद्रपुर। निकाय चुनाव में भाजपा से निष्कासित और पूर्व सभासद दिलीप अधिकारी ने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सभास्थल में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी का स्वागत किया। कहा कि जिस उम्मीद से दिलीप और अन्य लोग पार्टी में शामिल हुए हैं, उनका विश्वास कायम रखा जाएगा। ब्यूरो
भ्रष्टाचार में डूबी है सरकार, लोकायुक्त का पता नहीं
रुद्रपुर। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। सरकार को भू, शराब और खनन माफिया चला रहे हैं। अपनी पोल खुलने के डर से सरकार लोकायुक्त नहीं ला रही है। पार्टी में गुटबाजी को उन्होंने सिरे से खारिज किया। कहा कि हरीश धामी विधायक और वरिष्ठ साथी हैं। सूची में विशेष आमंत्रित सदस्य के बजाय उनका नाम सचिव में कैसे आ गया, इसके लिए वह दिल्ली जाकर संगठन के आला नेताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष से जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। फिलहाल उनकी धामी से बात हो चुकी है। ब्यूरो

कांग्रेस जिला विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष ने किया पदमुक्त करने का अनुरोध
रुद्रपुर। कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर उठा नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला विधि प्रकोष्ठ कमेटी कमेटी के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट इंद्रजीत सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर में राय सिख समाज के करीब एक लाख मतदाता विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रहते हैं, जो चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं। कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी में राय सिख समाज के किसी व्यक्ति को नामित नहीं करने से समाज के लोग स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। एक राय होकर समाज के लोग किसी भी समय कांग्रेस को अलविदा कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद भी जिला विधि कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष पद से खुद को मुक्त करना चाहते हैं। प्रदेश अध्यक्ष उनका अनुरोध स्वीकारें और वह बिना पद कांग्रेस से जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed