फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand for re-investigation of Poxo Act case

जिले में बढ़ रहा है दुष्कर्म की घटनाओं का ग्राफ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Demand for re-investigation of Poxo Act case
बरिंदरजीत सिंह,एसएसपी, यूएस नगर - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। तराई में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। चार वर्षों में जिले के थानों मेें दुष्कर्म के 362 मामले दर्ज हो चुके हैं। महिला उत्पीड़न रोकने को लेकर तमाम कवायद, जागरूकता कार्यक्रमों और बेटी बचाओ के नारे के बीच साल दर साल बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाएं खतरनाक संकेत दे रही हैं।
विज्ञापन

औद्योगिक जिले के रूप में पहचाना जाने वाले यूएस नगर में महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराधों में इजाफा हो रहा है। घरेलू हिंसा और हत्या के मामले छोड़ दिए जाएं फिर भी दुष्कर्म के मामलों में लगातार तेजी आ रही है।
विज्ञापन

पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2016 में जिले में दुष्कर्म के 77 मामले दर्ज किए गए थे। वर्ष 2017 में आंकड़ों में दो घटनाओं की वृद्धि हुई और 79 मामले दर्ज किए गए। वर्ष 2018 में यह आंकड़ा बढ़कर सौ पहुंच गया और इस साल 30 नवंबर तक यह आंकड़ा 106 तक जा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मुकदमों में कई मामले शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के हैं। ऐसे मामलों की संख्या में भी अचानक से तेजी से आई है। कुल मिलाकर जिले में दुष्कर्म की घटनाओं का बढ़ना चिंताजनक है।
हालांकि पीड़ित महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर की ओर से निशुल्क कानूनी और अन्य मदद दी जाती है। इसके अलावा जागरूकता कार्यक्रम भी लगातार किए जाते हैं और कानूनी कार्रवाई भी होती हैं। इसके बावजूद आंकड़ों में कमी होने के बजाय इजाफा हो रहा है।
97 आरोपियों को हो चुकी सजा
रुद्रपुर। जिला न्यायालय में स्थापित पॉक्सो कोर्ट और जिला एवं सत्र न्यायालय की कोर्ट से अब तक दुष्कर्म के 97 आरोपियों को सजा हो चुकी है। पॉक्सो कोर्ट में 16 अप्रैल 2015 से अब तक 87 आरोपियों को सजा सुनाई जा चुकी है।
जिला एवं सत्र न्यायालय में वर्ष 2013 से 2017 के बीच 10 केसों में आरोपियों को सजा सुनाई गई है। इनमें उम्रकैद और 10 साल से अधिक की सजा शामिल हैं। पॉक्सो कोर्ट से एक आरोपी को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। हालांकि कोर्ट में स्थापित स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में भी दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई हो रही है।
×××××
पॉक्सो कोर्ट से एक आरोपी को हो चुकी फांसी की सजा
रुद्रपुर। काशीपुर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के अभियुक्त को पॉक्सो कोर्ट फांसी की सजा सुना चुकी है। बता दें कि बीते 25 जून 2016 की रात काशीपुर के ढकिया गुलाबो में सात साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने जागरण में बिजली का काम करने वाले बिलड़ा फार्म अफजलगढ़ बिजनौर निवासी करनदीप शर्मा उर्फ रजिया को गिरफ्तार किया था। छह अप्रैल 2017 को पॉक्सो कोर्ट ने अभियुक्त करनदीप को फांसी की सजा सुनाई थी।

कोट
महिला हेल्पलाइन, 1090 और डायल 112 में महिलाएं उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज कराती हैं, इन पर त्वरित कार्रवाई होती है। हर थाने में महिलाओं की पीड़ा सुनने के लिए महिला दरोगा की तैनाती की गई है। छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने को गर्ल्स स्कूल खुलने और बंद होने के समय गश्त करने के निर्देश थानों, चौकियों को दिए गए हैं। महिलाओं के साथ हुए अपराधों की विवेचना भी महिला दरोगा करती हैं। - बरिंदरजीत सिंह, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed