{"_id":"5f98380f8ebc3e9bb15ef81d","slug":"delivers-six-tons-of-heavy-machines-from-gauchar-rudrapryag-news-drn3603150163","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनूक ने पहले दिन गौचर से 6 टन भारी मशीनें केदारनाथ पहुंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनूक ने पहले दिन गौचर से 6 टन भारी मशीनें केदारनाथ पहुंचाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनूक हेलीकॉप्टर ने गौचर से छह टन भारी मशीनें पहुंचाई केदारनाथ
तीन दिन तक सभी मशीनों को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया जाएगा धाम
नवंबर दूसरे सप्ताह से शुरू होंगे दूसरे चरण के कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रप्रयाग/गौचर। भारतीय सेना का मालवाहक चिनूक हेलीकॉप्टर ने पहले दिन गौचर हवाई पट्टी से दो शटल में केदारनाथ धाम छह टन भारी मशीनें पहुंचाई। अगले तीन दिन तक चिनूक हेलीकॉप्टर से धाम मशीनें पहुंचाई जाएंगी। सब कुछ ठीक रहा तो नवंबर दूसरे सप्ताह से केदारनाथ में पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के कार्य शुरू हो जाएंगे।
मंगलवार सुबह 7.10 बजे चिनूक हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ के लिए पहली उड़ान भरी। इस दौरान हेलीकॉप्टर अपने साथ तीन टन भारी मशीनें ले गया, जिसमें ट्रैक्टर व अन्य मशीनें शामिल थे। लगभग 35 मिनट की उड़ान के बाद 7.45 मिनट पर चिनूक केदारनाथ एमआई-26 हेलीपैड पर लैंड हुआ। यहां पर डीडीएमए के मजदूरों द्वारा मशीनों को हेलीपैड के किनारे किया गया। इसके बाद लगभग दस बजे पुन: चिनूक ने गौचर से केदारनाथ का दूसरा चक्कर लगाया। अगले तीन दिन तक चिनूक प्रतिदिन दो-दो शटल में गौचर से केदारनाथ भारी मशीनें पहुंचाएगा।
विंग कमांडर सिद्धार्थ रावत के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम चिनूक का संचालन कर रही है। डीडीएमए के ईई प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि 30 अक्तूबर तक सभी भारी मशीनें व अन्य उपकरण चिनूक से केदारनाथ पहुंच जाएगी। इसके बाद संबंधित कंपनियों के कारीगर धाम पहुंचकर मशीनों को एसेंबल करेंगे। नवंबर दूसरे सप्ताह से दूसरे चरण के निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
पांच को खुलेगी दूसरे चरण के निर्माण कार्यों की निविदाएं
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के निर्माण कार्यों की कवायद शुरू हो गई है। दूसरे चरण में 120 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं, जिन्हें वर्ष 2022-23 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। धाम में पुलिस थाना, अस्पताल, देवस्थानम बोर्ड का कार्यालय, रावल निवास, पुजारी निवास व धर्मशाला सहित मंदाकिनी नदी किनारे आस्था पथ पर क्यू मैनेजमेंट का निर्माण प्रमुख है।
ईई प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि केदारनाथ पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के कार्यों के लिए निविदाएं पांच नवंबर को खुलनी हैं। दूसरे चरण में में अधिकांश भवन निर्माण होना है, इनमें ज्यादातर भवन दो से तीन मंजिला हैं। इन भवनों पर होने वाली बिजली सप्लाई के लिए आधुनिक तकनीक से बिजली फिटिंग की जाएगी, जिससे किसी भी स्थिति में करंट व शार्ट सर्किट की समस्या न हो। पुनर्निर्माण कार्यों के तहत केदारनाथ में यात्रियों की सुविधा के लिए दो वाटर एटीएम भी लगाए जाने हैं। वहीं, गोल चबूतरे का सौंदर्यीकरण किया जाना है।