{"_id":"61507d608ebc3e0618602620","slug":"dead-snake-coming-out-of-drinking-water-line-rudrapryag-news-drn391582087","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल लाइन से निकला मरा हुआ सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल लाइन से निकला मरा हुआ सांप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में जलसंस्थान की पेयजल लाइन से डेढ़ फीट लंबा मरा सांप निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे मुख्य बाजार व्यवसायी केशव नौटियाल के घर में पेयजल सप्लाई बंद हो गई थी। इस दौरान उन्होंने जलसंस्थान के फीटर की मदद से बाजार से संचालित पेयजल लाइन को चेक किया। जैसे ही पाइप खोला तो उसके सॉकेट में मरे सांप का सड़ागला दुकड़ा फंसा हुआ था। इसका शेष हिस्सा अंदर पाइप में था। इसके बाद तार की मदद से मरे सांप के शेष हिस्से को बाहर निकाला गया। मरे सांप की लंबाई करीब डेढ़ फीट थी। नौटियाल समेत अन्य व्यापारियों का कहना था कि जलसंस्थान जिस तरह से लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। इससे कभी भी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है। इधर, जलसंस्थान के ईई संजय सिंह ने बताया कि जेई के माध्यम से पूरी लाइन की जांच की जाएगी। साथ ही स्थायी फिल्टर बनने तक स्रोत पर उचित इंतजाम किए जाएंगे ताकि मिट्टी व अन्य कीड़े-मकोड़े बहकर पेयजल लाइन में न आएं।