फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Dead body of newly married woman found hanging on the noose

फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, हत्या की आशंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dead body of newly married woman found hanging on the noose
रुद्रपुर में पुलिस हिरासत में हत्यारोपी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। बगवाड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित एक घर में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतका ने सात माह पहले एक युवक से प्रेम विवाह किया था। परिजनों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जगतपुरा निवासी रिया सागर (22) ने सात माह पहले सुभाष कॉलोनी निवासी सुनील प्रजापति से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद दोनों खेड़ा कॉलोनी में एक मकान में किराए पर रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक सुनील रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में पढ़ाई के साथ ही घर चलाने के लिए काम करता है। मृतका के परिजनों के अनुसार बुधवार रात को दोनों में विवाद हुआ था। उसके बाद रिया के फांसी लगाने की जानकारी मिली। रंपुरा चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने बताया कि देर रात डायल 112 पर सूचना के बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पति से पूछताछ की और शव को मोर्चरी भिजवाया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी का मामला बहुत पहले कोतवाली भी आया था लेकिन बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई थी। वहीं, मृतका के पिता प्रेम सागर ने रिया की हत्या का आरोप लगाया है। चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतका आवास विकास में ब्यूटी पार्लर भी चलाती थी।
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक में पति ने दुपट्टे से घोटा था पत्नी का गला
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में महिला की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पति ने दुपट्टे से गला घोटकर पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकारी है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी का उसके रिश्तेदार से अवैध संबंध था और वह उसे बेटे से नहीं मिलने देती थी। इसी बात से खफा होकर उसने पत्नी की हत्या की थी। मृतका की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम गुडिया मीरगंज बरेली (यूपी) निवासी लाखन ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देकर दामाद पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। उसका कहना था कि वर्ष 2012 में उसने अपनी बेटी सुमन की शादी पोपपुर पटवाई रामपुर (यूपी) निवासी तारीफ से की थी। शादी के चार साल बाद सुमन और तारीफ रुद्रपुर में आकर रहने लगे थे। इसी बीच उनका एक बेटा पैदा हुआ। बेटा पैदा होने के बाद ही तारीफ उनकी बेटी से दूरी बनाने लगा और अलग कमरा लेकर रहता था। सात दिन पहले ही वह बेटी के कमरे में आकर रहने लगा था। बुधवार की तड़के दामाद ने उसकी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। तीन साल के बेटे दीपू के रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक गया तो बेटी बेसुध पड़ी थी। मकान मालिक ने शक होने पर दामाद को कमरे में ही बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी।

ट्रांजिट कैंप के प्रभारी थानाध्यक्ष अर्जुन गिरी ने बताया कि तारीफ ने पूछताछ में पत्नी का गला दबाकर हत्या करने की बात कही। हत्यारोपी ने बताया कि पत्नी उसे बेटे से नहीं मिलने देती थी। इसके अलावा पत्नी उसके एक रिश्तेदार के बेटे से फोन पर बात करती थी। दोनों की बातचीत की रिकॉर्डिग उसने सुनी थी। उसे दोनों के बीच अवैध संबंध का शक था। उन्होंने बताया कि हत्या का केस दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed