फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Dangerous road from Dulgbitta to Chopta due to snowfall

बर्फबारी के बाद से बंद पड़ा कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर राजमार्ग

Fri, 07 Jan 2022 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Dangerous road from Dulgbitta to Chopta due to snowfall
ऊखीमठ। जनपद रुद्रप्रयाग व चमोली को जोड़ने वाला कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग बर्फबारी के कारण तीन दिन चोपता से आगे बाधित हो रखा है। मार्ग पर दो से ढाई फीट तक बर्फ जमा है, जिस पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं, दुगलबिट्टा से चोपता के बीच भी बर्फ व पाला से वाहन रपट रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार व बुधवार रात्रि को हुई बर्फबारी के बाद से राजमार्ग चोपता से आगे बंद पड़ा है। एनएच के कर्मियों के द्वारा दो दिनों से मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन मशीन ओपरेटरों की हड़ताल के चलते बर्फ साफ करने में दिक्कतें आ रही हैं। दुगलबिट्टा से चोपता तक ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। लेकिन बर्फ के ऊपर गिर रहे पाला से फिसलन बढ़ गई है, जिससे दुघऱटना का खतरा बना है। चोपता व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र मैठाणी ने बताया कि बर्फबारी के बाद से काफी पर्यटक पहुंच रहे हैं। लेकिन हाईवे बंद होने से उन्हें आवागमन में परेशानी हो रही है। एनएच के सहायक अभियंता अनिल बिष्ट ने बताया कि चोपता तक बड़े व भारी वाहनों की आवाजाही तो हो रही है। लेकिन छोटे व दुपहिया वाहनों के रपटने का खतरा बना है। उन्होंने पर्यटकों व स्थानीय लोगों से छोटे वाहनों से सफर न करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed