फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cycle rally leaves for clean India

स्वच्छ भारत के लिए साइकिल रैली रवाना हुई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cycle rally leaves for clean India
पंतनगर में साइकिल रैली को रवाना करते डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, कुलपति डॉ. तेज प्रताप और एयरपोर्ट निदेश? - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। पंतनगर विवि के कुलपति डॉ. तेजप्रताप ने कहा कि जॉब के रूटीन वर्क से समय निकालकर देश के विभिन्न हवाई अड्डों के कर्मियों ने साइकिल रैली के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान के साथ स्वस्थ शरीर मिशन भी पूरा किया है। उन्होंने विमानपत्तन प्राधिकरण के अधीन स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड निगमित मुख्यालय की ओर से आयोजित साइकिल रैली को आगरा के लिए रवाना करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

रविवार को डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने कहा कि नौकरी और घर के बीच जिंदगी जी रहे लोगों को इस प्रकार के मौके मिले, तो उसका अवश्य आनंद लेना चाहिए। इसके लिए बोर्ड के कन्वीनर प्रभाकर वाजपेयी बधाई के हकदार हैं। एयरपोर्ट डॉयरेक्टर एसके सिंह ने कहा कि प्राधिकरण हवाई अड्डों में प्लास्टिक मुक्त स्वच्छ भारत अभियान को पूरे देश में फैला रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए दिल्ली से 23 नवंबर को साइकिल रैली शुरू हुई थी। पांचवें चरण में साइकिल रैली 12 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी, जहां समापन समारोह में प्राधिकरण चेयरमैन द्वारा रैली प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed