फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   cultural activities in district

सावन के पहले सोमवार में शिवालयों में कम रही श्रद्धालुओं की आमद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
cultural activities in district
रुद्रपुर के अटरिया मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : RUDRAPUR
कोरोना संक्रमण के चलते सावन के पहले सोमवार पर शहर के शिवालयों में भीड़ कम रही। विभिन्न मंदिरों में कम संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क पहनकर जलाभिषेक और पूजा की।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर, प्राचीन अटरिया मंदिर, दुर्गा मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, दुधिया मंदिर, बालाजी मंदिर, पांचमुखी हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया। बीते वर्ष तक सावन शुरू होने पर प्राचीन अटरिया मंदिर, पांच मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहती थी। लेकिन इस बार कोरोना के कारण मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बेहद कम रही। अटरिया मंदिर के पुजारी पंकज गौड़ ने बताया कि सावन के पहले सोमवार में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से विशेष लाभ मिलता है। पांच सोमवार के बाद तीन अगस्त को सावन का समापन होगा, तीन अगस्त को रक्षाबंधन पूर्णमासी है। इधर, काशीपुर में मोटेश्वर महादेव मंदिर, बांसियोंवाला मंदिर, नागनाथ मंदिर, तीर्थ द्रोणासागर स्थित नीलकंठ मंदिर, चामुंडा मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में सोमवार सुबह से ही पूजा अर्चना करने वालों की कतार लग गई।
विज्ञापन

इधर सुल्तानपुर पट्टी में पहले सोमवार को नगर के कोसी शिव मंदिर, जोगेश्वर शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ श्रद्धालुओं की लाइन लगी। इधर, बाजपुर नगर के पुराने शिव मंदिर, रामराज रोड स्थित तीन मदिर, मंडी समिति परिसर दुर्गा मंदिर, चीनी मिल परिसर शिव मंदिर, आलापुर स्थित नीलकंठ मंदिर, झारखंडी शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बांकेनगर स्थित श्री बाला जी घाटा मंदिर परिसर में समाज सेवियों ने फलदार, छायादार पौधों का रोपण किया। वहां गौरव शर्मा, रमेश गर्ग, अमित शर्मा, विकास, अरविंद कुशवाह, कपिल, मोहित, परविंदर, पप्पू, विजय आदि थे। उधर केलाखेड़ा में शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने सावन के पहले सोमवार को विशेष तौर पर पूजा अर्चना की।

सुल्तानपुर पट्टी में मंदिर में जलाभिषेक करतीश्रद्धालु।

सुल्तानपुर पट्टी में मंदिर में जलाभिषेक करतीश्रद्धालु।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर के मंदिर में जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की लगी कतार।

काशीपुर के मंदिर में जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की लगी कतार।- फोटो : KASHIPUR

बाजपुर श्री बालाजी घाटा मंदिर परिसर में पौधारोपण करते युवक।

बाजपुर श्री बालाजी घाटा मंदिर परिसर में पौधारोपण करते युवक।- फोटो : BAZPUR

बाजपुर मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्घालु।

बाजपुर मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्घालु।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed