{"_id":"678a502cbb4465f73a09c551","slug":"cross-country-race-on-25th-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-110644-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: क्राॅस कंट्री दौड़ 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: क्राॅस कंट्री दौड़ 25 को
Fri, 17 Jan 2025 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 17 Jan 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। खेल विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 25 जनवरी को क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए खिलाड़ी 24 जनवरी तक अपने नामों का पंजीकरण जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि में करा सकते हैं। साथ ही आधार कार्ड व जन्म संबंधी प्रमाणपत्र लाने होंगे।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने ने बताया कि गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व 25 जनवरी को अंडर-16 बालक व बालिका वर्ग तथा ओपन महिला वर्ग के लिए 3 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि से सिल्ली बाजार तथा वापस उसी रूट पर होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम तक होगी। इसके अलावा ओपन पुरुष वर्ग में 6 किमी दौड़ का आयोजन होगा। संवाद