फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Crores were burnt to ashes due to the fire in the army canteen

सेना की कैंटीन में लगी आग से करोड़ों का सामना जलकर हुआ राख

Sun, 01 May 2022 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Crores were burnt to ashes due to the fire in the army canteen
रुद्रप्रयाग में सेना की कैंटीन में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ राख। - फोटो : RUDRAPRYAG
जिला मुख्यालय में सेना की कैंटीन में अचानक लगी आग से तीन करोड़ से अधिक का सामान जल गया। कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार शाम लगभग पांच बजे जिला मुख्यालय में तैनात 11 मराठा रेजीमेंट की कैंटीन में आग लग गई। जब तक वहां तैनात जवान कुछ समय पाते, आग की लपटों ने पूरी कैंटीन को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान जवान अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास करते रहे और सामान को अन्यत्र शिफ्ट करते रहे, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ज्यादातर सामान जल गया। सूचना पर आधे घंटे में दमकल की गाड़ियां और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंचीं। शाम सवा छह बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग कैंटीन के पीछे की तरफ अन्य भवनों तक नहीं पहुंची, अन्यथा जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। इधर, मौके पर पहुंचे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सेना के अधिकारी व जवान शॉर्ट सर्किट से आग लगना बता रहे हैं। आग से काफी सामान जला रहा है, लेकिन जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। मामले में सेना की तरफ से अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है कि लगभग तीन करोड़ का सामान जलकर राख हो गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed