{"_id":"5c325aa8bdec2257272799b3","slug":"71546803880-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकटों की अवैध बिक्री कर रहे 10 लोग आरपीएफ की रडार में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिकटों की अवैध बिक्री कर रहे 10 लोग आरपीएफ की रडार में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। रुद्रपुर में रेलवे टिकटों की अवैध रूप से ऑनलाइन बिक्री कर रहे करीब 10 लोग आरपीएफ की रडार पर हैं। इनमें से कुछ ट्रेवल एजेंट भी हैं। इन पर मुखबिरों के साथ ही आईआरसीटीसी के सर्वर से भी निगरानी की रखी जा रही है।
रुद्रपुर में शनिवार को बरेली से पहुंची रेलवे की सीआईबी (क्राइम इंटेलीजेंस ब्रांच) और रुद्रपुर आरपीएफ चौकी की टीम ने हंस ट्रेवल्स के कार्यालय में दबिश देकर आवास विकास, वार्ड नंबर 20 निवासी ऋषि सक्सेना को गिरफ्तार कर उसके पास अवैध रूप से बुक किए गए तत्काल के तीन टिकट बरामद किए थे।
इसके बाद आरपीएफ ने रुद्रपुर में अवैध रूप से रेलवे टिकटों की बिक्री कर रहे लोगों की निगरानी तेज कर दी है। सूत्रों का कहना है कि करीब 10 लोग आरपीएफ की रडार पर हैं।
विज्ञापन
साथ ही आईआरसीटीसी के सर्वर से भी इन पर निगरानी रखी जा रही है। बताया कि दलाल अवैध रूप से रेलवे टिकट बुक रहे लोगों से एक टिकट पर ढाई से तीन सौ रुपये अतिरिक्त वसूल रहे हैं। अवैध रूप से टिकटों की बिक्री से रेलवे को आर्थिक नुकसान हो रहा है, जबकि नियमों के अनुसार, एक व्यक्ति परिवार के छह लोगों के ही टिकट बुक कर सकता है।
बता दें कि पिछले वर्ष भी जनवरी में रुद्रपुर में पांच मंदिर के पास आरपीएफ और स्पेशल टास्क फोर्स ने अवैध रूप से टिकट बुक करने पर पिता-पुत्र को तत्काल के 16 टिकटों के साथ गिरफ्तार किया था। आरपीएफ चौकी इंचार्ज ने बताया कि टिकटों की अवैध बिक्री में पकड़े गये रुद्रपुर निवासी युवक को अतिरिक्त रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश कर हल्द्वानी जेल भेज दिया है।