{"_id":"5c2e5cd4bdec2256e27b8a56","slug":"71546542292-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस दफ्तर से चालक ने ही चुराया था कंटेनर, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैफिक पुलिस दफ्तर से चालक ने ही चुराया था कंटेनर, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर के इंदिरा चौक स्थित यातायात पुलिस कार्यालय में खड़े सीज कंटेनर को उसके हरियाणा निवासी चालक ने ही चुरा लिया था। छानबीन के बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कंटेनर कब्जे में ले लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
बीते सोमवार को सीपीयू दरोगा मंगल सिंह ने चेकिंग के दौरान ग्राम बीजापुर तहसील बल्लभगढ़ थाना फरीदाबाद (हरियाणा) निवासी शाहिद खान को नो-एंट्री में कंटेनर ले जाने पर पकड़ा था। गाड़ी के कागजात पूरे न होने पर टीम ने कंटेनर को सीज कर इंदिरा चौक स्थित यातायात पुलिस कार्यालय परिसर में खड़ा कर दिया था। मंगलवार सुबह दरोगा दफ्तर पहुंचे तो कंटेनर गायब था। दरोगा ने रंपुरा चौकी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जांच में जुटी चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह कंटेनर चुराने वाले चालक शाहिद खान को ब्लॉक रोड रुद्रपुर से मय वाहन गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी सतीश कापड़ी ने बताया कि शाहिद के पास कंटेनर की दूसरी चाबी भी थी, जिससे वह सोमवार रात में ही कंटेनर चुराकर फरार हो गया। शाहिद को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। टीम में कांस्टेबल महेंद्र कुमार और ललित कुमार भी शामिल थे।