फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना घेरा

फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना घेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना घेरा

विज्ञापन
दिनेशपुर से फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धीमरी ब्लॉक के दर्जनों ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को थाने में धरना-प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष का घेराव कर तीन दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
जंगल से सटे गांव धीमरी ब्लॉक में शादी समारोह में शिरकत करने आए नागपुर (महाराष्ट्र) के विजय सिंह ने बीते 21 अप्रैल को आठ साल की रिश्तेदार के साथ छेड़खानी की थी। इसको लेकर कई बार पंचायत हुई थी। आरोपी पक्ष के लोगों ने 29 अप्रैल को पीड़ित पक्ष के घर में हथियारों से लैस होकर हमला बोल दिया था। हमले में चार लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय गोकुल की शनिवार को बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बच्ची के नाना की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय सिंह, राधेश्याम, अशोक कुमार, रिंकू, जय सिंह और राम सिंह के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

बीते पांच मई की रात को पुलिस ने आरोपी रिंकू, राधेश्याम व राम सिंह को गिरफ्तार कर हमले में प्रयुक्त दो तलवार व पाटल बरामद कर जेल भेजा था। फरार विजय सिंह, अशोक कुमार और जय सिंह की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की शाम को ग्राम प्रधान मक्खन सिंह के नेतृत्व में थाने में पहुंचे और महिलाएं मृतक गोकुल के फोटो के साथ थाना परिसर में धरने पर बैठ गईं। उन्होंने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाद में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल का घेराव कर पुलिस को कार्रवाई के लिए तीन दिन का समय दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मुख्य आरोपी विजय सिंह के खिलाफ जांच के बाद पॉक्सो के साथ धारा 376 आईपीसी भी बढ़ा दी गई है। सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में लक्ष्मी, कैलाशो, सीमा, मीना, वंदना कमलो, बंतो, दीपा, मुन्नी बाई, रानी बाई, महावीर, कश्मीर, अजय, राहुल, संजय, वीरबल, लालजीत, करण, कैलाश, राहुल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed