फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   बीआरओ के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बीआरओ के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 17 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
बीआरओ के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय से सटे गुलाबराय के जंगल में सीमा सड़क संगठन में कार्यरत एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। मौत के कारण का अब तक पता नहीं लग पाया है। इधर, जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने पैतृक घाट पर उसकी अंत्येष्टि कर दी है।

नरकोटा गांव निवासी व सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) रुद्रप्रयाग में तैनात केशव कोठियाल (37) पुत्र स्व. सुंदरलाल कोठियाल मंगलवार दोपहर को करीब डेढ़ बजे जंगल में पानी के लिए गया था। देर शाम तक वह नहीं लौटा। कार्यालय से भी उसकी कोई खोज खबर नहीं की गई। युवक के नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन करते हुए रात 8.30 बजे जब ग्रामीण जंगल की तरफ गुजर रहे थे, तो उन्हें रास्ते में युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां, बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। भाजपा के ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष व मृतक के रिश्तेदार सुरेंद्र प्रसाद जोशी ने बताया कि मौत को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। दिल का दौरा पड़ने की संभावना हो सकती है। कोतवाली प्रभारी कुंवर सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। मृतक अपने पीछे वृद्ध माता, पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed