फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   शराब बार में नशेड़ियों का हंगामा, लूटपाट का प्रयास

शराब बार में नशेड़ियों का हंगामा, लूटपाट का प्रयास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
शराब बार में नशेड़ियों का हंगामा, लूटपाट का प्रयास
रुद्रपुर। नैनीताल रोड स्थित एक होटल के बार में मुफ्त शराब नहीं मिलने पर युवकों ने हंगामा कर कर्मचारियों से मारपीट कर लूटपाट का प्रयास किया। होटल स्वामी ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन


एलायंस कॉलोनी निवासी जेपी सिंह पुत्र स्व. मनोहर सिंह का नैनीताल रोड स्थित आवास विकास क्षेत्र में स्काई नाइट के नाम से होटल और बार है। जेपी के अनुसार बीते शनिवार की रात करीब 10 बजे होटल कर्मचारियों ने होटल बंद करने के साथ ही बार में भी शराब की बिक्री बंद कर दी थी। रात करीब 11 बजे दो युवक बार में पहुंचे और और कैश काउंटर पर बैठे कर्मचारी से मुफ्त में शराब मांगने लगे।
विज्ञापन


कर्मचारी ने बार बंद होने की बात कहकर उन्हें शराब देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए युवकों ने कर्मचारियों के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख कर्मचारियों ने जेपी को इसकी सूचना दी। सूचना पर जेपी होटल पहुंचे और हंगामा कर रहे युवकों को समझाने का प्रयास किया। इस पर युवक उनसे भी उलझ गए और उनके गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की। बाद में युवक वहां से फरार हो गए। पूरी घटना होटल के सीसीटीवी में कैद हुई है। जेपी की तहरीर पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed