फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मंगल सिंह की आत्महत्या मामले में 4 ग्रामीण गिरफ्तार

मंगल सिंह की आत्महत्या मामले में 4 ग्रामीण गिरफ्तार

Sat, 14 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मंगल सिंह की आत्महत्या मामले में 4 ग्रामीण गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाक के रहड़ गांव में मंगल सिंह की आत्महत्या के बाद शव को बिना पोस्टमार्टम जलाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और कानून को अपने हाथ में लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

रहड़ गांव के मंगल सिंह ने शुक्रवार को एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, लेकिन ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बजाय उसकी अंत्येष्टि कर दी थी। पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि टाड़ गांव के सरोप सिंह, महावीर सिंह, रहड़ गांव के शिव सिंह और युद्धवीर सिंह ने शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। उन्होंने अन्य लोगों को उकसाकर एक फर्जी पत्र तैयार किया, जिसमें कहा गया कि उन्होंने डीएम से पोस्टमार्टम नहीं कराने के बारे में वार्ता कर ली है। पुलिस के समझाने के बाद भी ये लोग जबरन शव पैतृक घाट ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। इसलिए संदेह है कि इन चारों आरोपियों ने मृतक को आत्महत्या के लिए विवश किया होगा और स्वयं को बचाने के लिए शव जला दिया। एसपी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व कानून अपने हाथ में लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed