फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   नवविवाहिता की मौत के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार

नवविवाहिता की मौत के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता की मौत के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार
रुद्रपुर। पांच दिन पूर्व सुभाष कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मूल रूप से बिसौली बदायूं निवासी सोहनलाल की बेटी माया (19) का विवाह सुभाष कॉलोनी निवासी शंकर के साथ हुआ था। बीते शनिवार रात को माया ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार को सूचना पर पहुंचे किच्छा निवासी मृतका के भाई मनोज ने बहन के पति शंकर, ससुर मुन्नालाल और देवर शंभू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि ससुराली दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन से मारपीट करते थे। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि बुधवार को मृतका के पति शंकर और ससुर मुन्नालाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है, जबकि फरार चल रहे शंभू की धरपकड़ जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed