फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   हत्यारोपी को हथियार मुहैया कराने वाले की तलाश

हत्यारोपी को हथियार मुहैया कराने वाले की तलाश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी को हथियार मुहैया कराने वाले की तलाश
रुद्रपुर। संजयखेड़ा में दिनदहाड़े हुए नीरज हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी के साथ ही पुलिस मुख्य आरोपी को असलहा मुहैया कराने वाले की भी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन ही आरोपी तक असलहा पहुंचाया गया था। सीसीटीवी में भी पुलिस को इस संबंध में कुछ साक्ष्य मिले हैं। घटना को लेकर तीसरे दिन भी संजयनगर का बाजार बंद रहा।
विज्ञापन



चार जनवरी को संजयनगर वार्ड नंबर 11 में कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष डॉ. नीरज बड़ोई की पंचायत में हुए झगड़े के दौरान वहीं के रहने वाले संजय उर्फ संजू ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। आक्रोशित भीड़ ने संजय के पिता सुभाष की पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया था। पुलिस ने मामले में संजय के साथ ही सूरज और अविनाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र में फैले तनाव के मद्देनजर पीएसी तैनात की गई थी। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार नीरज की हत्या जिस असलहे से की गई थी, वह उसी दिन हत्यारोपी संजय तक पहुंचा था। घटनास्थल के पास ही असलहा मुहैया कराने वाले के भी होने की बात कही जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में भी पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी जीबी जोशी ने बताया कि हत्याकांड में फरार रंजीत सरकार की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं। मामले में सुभाष सरकार की भी गिरफ्तारी होनी है। फिलहाल उसका इलाज पुलिस कस्टडी में नहीं हो रहा है।


बताया कि हत्यारोपी को तमंचा मुहैया कराने की बात उनके संज्ञान में आई है, इसकी भी जांच की जा रही है। बताया कि एहतियात के तौर पर संजयनगर में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इधर, हत्याकांड के तीसरे दिन भी संजयनगर में सन्नाटा छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed