फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कथित पुलिस कर्मियों द्वारा युवक की मारपीट का वीडियो वायरल

कथित पुलिस कर्मियों द्वारा युवक की मारपीट का वीडियो वायरल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
कथित पुलिस कर्मियों द्वारा युवक की मारपीट का वीडियो वायरल
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में दो कथित पुलिस कर्मियों द्वारा एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले में एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने एएसपी को जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मारपीट करने वाले युवकों में से एक पुलिस लाइन में तैनात सिपाही है जबकि दूसरा उसका साला है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते सोमवार को ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के जगतपुरा में दो युवकों ने सरेबाजार एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस को मारपीट करने वाले युवकों का कोई सुराग नहीं मिला और न ही किसी ने मामले की तहरीर ही सौंपी। मंगलवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हमलावर खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए अंजाम भुगतने की धमकी युवक को दे रहे हैं। देर शाम वीडियो एसएसपी बरिंदरजीत सिंह के संज्ञान में आने पर उन्होंने एएसपी स्वतंत्र कुमार को मामले की जांच करने के आदेश दिए। इधर, एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कथित पुलिस कर्मियों का युवक से मारपीट का वीडियो वायरल
एसएसपी ने एएसपी को दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed