फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   नाबालिग साली को लेकर फरार हुआ जीजा, केस दर्ज

नाबालिग साली को लेकर फरार हुआ जीजा, केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग साली को लेकर फरार हुआ जीजा, केस दर्ज
रुद्रपुर में दो बच्चों का पिता सगी नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया। लड़की की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे भाजपा नेता ने एसएसआई पर रौब जमाने की कोशिश की। एसएसआई ने नेता को फटकार लगा दी। इससे भड़के नेता ने समर्थकों के साथ ही विधायक को भी मौके पर बुलाया लिया। कोतवाल से वार्ता के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लड़की की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

रंपुरा वार्ड नंबर 23 में रहने वाले ज्ञानप्रकाश का अपनी नाबालिग साली से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती 28 मई को ज्ञानप्रकाश क्षेत्र में रहने वाली अपनी साली को लेकर फरार हो गया। साथ ही वह अपनी छोटी बेटी को भी ले गया। परिजनों ने पुलिस से लड़की बरामदगी की गुहार लगाई थी। कार्रवाई नहीं होने पर परिजन एक भाजपा नेता के साथ कोतवाली पहुंचे। बताया जा रहा है कि नेता ने सत्ता का रौब दिखाकर एसएसआई को दबाव में लेने की कोशिश की लेकिन एसएसआई ने फटकार लगा दी। इससे नाराज नेता ने समर्थकों के साथ विधायक राजकुमार ठुकराल को भी कोतवाली बुला लिया। विधायक ने पार्टी पदाधिकारी से गलत व्यवहार पर नाराजगी जताई लेकिन कोतवाल ने इस आरोप को सिरे से नकार दिया। आखिर बाद में मामला शांत हुआ। कोतवाल ने कहा कि लड़की के गायब होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद प्रभारी कोतवाल अनुज कुमार के समक्ष भी वार्ता हुई और मामले का पटाक्षेप कर दिया गया। कोतवाल भट्ट ने बताया कि लड़की की मां की तहरीर पर ज्ञानप्रकाश के खिलाफ धारा 363, 366 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी के परिचितों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। लड़की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed