फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मेडिकल स्टोर की आड़ में बेच रहा था नशीले कैप्सूल

मेडिकल स्टोर की आड़ में बेच रहा था नशीले कैप्सूल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर की आड़ में बेच रहा था नशीले कैप्सूल

विज्ञापन
रुद्रपुर में पुलिस ने नशेड़ी की निशानदेही पर किराए पर मेडिकल स्टोर चलाने वाले व्यक्ति को नशे के कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के मेडिकल स्टोर के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन को पत्र भेजा जा रहा है।

शहर की मलिन बस्तियों में नशीले कैप्सूल और इंजेक्शनों की बड़े पैमाने पर बिक्री हो रही है। शनिवार की रात रंपुरा चौकी पुलिस ने एक नशेड़ी को धर दबोचा। नशेड़ी ने एक सिपाही के हाथ को चोटिल भी कर दिया था। पुलिस ने नशेड़ी से पूछताछ की तो उसने पहाड़गंज के एक मेडिकल स्टोर में नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन खरीदने की बात कही। बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक धड़ल्ले से नशीला सामान बेचता है। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल स्टोर में छापा मारा। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि मेडिकल स्टोर के बाहर संचालक मुरारी लाल नशीले कैप्सूल बेच रहा था। उसे मौके से गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से नशीले कैप्सूल के 33 पत्ते बरामद हुए थे। बताया कि रंपुरा चौकी इंचार्ज सतीश कापड़ी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपी किराए पर मेडिकल स्टोर का संचालन करता था। उसके पास संचालन संबंधी दस्तावेज हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को भी पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed