{"_id":"5ceedad9bdec22070e2bd475","slug":"15591575137-rudrapur-news157","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला श्रमिकों के पैर में चढ़ाई बोलेरो, टैंपो चालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला श्रमिकों के पैर में चढ़ाई बोलेरो, टैंपो चालक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर में एक बोलेरो चालक ने टेंपो से उतर रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। महिलाओं और टेंपो चालक ने ऐतराज जताया तो बोलेरो सवार लोगों ने टैंपो चालक और महिलाओं से गालीगलौच कर हाथापाई की। हादसे में घायल महिलाओं और टैंपो चालक ने जिला अस्पताल में उपचार के बाद पुलिस से बोलेरो सवार लोगों के खिलाफ मौखिक शिकायत की है।
दिनेशपुर से टेंपो संख्या यूके 06टीए 3166 में सवार होकर कुछ महिलाएं सिडकुल पंतनगर की फैक्ट्रियों में ड्यूटी करने आ रही थी। अशोका लीलेंड कंपनी के पास कुछ महिलाएं टेंपो से उतर रही थी। इसी बीच एक बोलेरो चालक ने एक स्कूटी को टक्कर मारने के बाद ग्राम चंदननगर दिनेशपुर निवासी पुष्पा राय और ग्राम अमृतनगर नंबर दो निवासी लक्ष्मी मंडल के पैरों में कार चढ़ा दी। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद स्कूटी सवार बाल बाल बच गया और सड़क पर खड़ी अन्य महिलाओं ने किसी तरह जान बचाई। इसी बीच गुस्साई महिलाएं बोलेरो चालक से उलझ गई। आरोप है चालक और वाहन में सवार लोगों ने महिलाओं के साथ ही टेंपो चालक ग्राम चंदननगर निवासी आशुतोष मंडल के साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी भाग निकले। घटनास्थल से ही मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद घायल महिलाएं टेंपो से जिला अस्पताल पहुंची थीं। यहां पुष्पा, लक्ष्मी के साथ ही चालक आशुतोष ने प्राथमिक उपचार कराया। उन्होंने सिडकुल चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी देने के साथ ही कार्रवाई की मांग की है।