फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पेट्रोल छिड़कर श्रमिक को जिंदा जलाने का प्रयास करने वाले पर केस

पेट्रोल छिड़कर श्रमिक को जिंदा जलाने का प्रयास करने वाले पर केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल छिड़कर श्रमिक को जिंदा जलाने का प्रयास करने वाले पर केस

विज्ञापन
रुद्रपुर में आठ साल पुरानी रंजिश में साथी श्रमिक के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का प्रयास करने वाले श्रमिक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने घटना के तत्काल बाद ही आरोपित श्रमिक को हिरासत में ले लिया था।

तराई नवादा थाना बहेड़ी यूपी निवासी यूसुफ और थाना बिलासपुर अहलदाबाद यूपी निवासी इरशाद अली पेशे से मजदूर हैं। शुक्रवार सुबह दोनों गांधी पार्क स्थित लेबर चौक पर काम की तलाश में खड़े थे। इसी दौरान इरशाद ने यूसुफ से चाय पीने की बात कही और उसे चौक से कुछ दूरी पर अपने साथ ले गया। चाय पीकर लौटने पर इरशाद ने सड़क पर यूसुफ को धक्का दिया और उस पर बोतल में रखा पेट्रोल छिड़क दिया। यूसुफ खुद को संभाल पाता इससे पहले ही इरशाद ने गैस लाइटर से आग लगा दी। यूसुफ को आग से घिरा देख आसपास के दुकानदारों ने उस पर पानी डाला और उसके कपड़े शरीर से अलग कर 108 की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी दौरान वहां जमा भीड़ ने मौके से भाग रहे इरशाद को भी पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार को यूसुफ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इरशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed