शांतिपुरी। डौली रेंज के गश्ती दल ने हल्द्वानी-किच्छा मुख्य मार्ग पर बिना रॉयल्टी उपखनिज ले जा रहे हाइवा को सीज कर दिया गया। रेंजर अनिल कुमार जोशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह चार बजे किच्छा के पास हाइवा (यूके 18सीए/1943) को रोका गया। इस पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बिना रॉयल्टी उपखनिज निकासी करने पर वाहन स्वामी/ चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है। टीम में डिप्टी रेंजर एमके जोशी, वन बीट अधिकारी दिनेश पंत, शाहिद बेग, गणेश पांडे, किशन आर्य, कैलाश भाकुनी आदि थे।