फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मेडिकल कॉलेज की फोरेंसिक टीम खोलेगी सिडकुल कर्मी की मौत का राज

मेडिकल कॉलेज की फोरेंसिक टीम खोलेगी सिडकुल कर्मी की मौत का राज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की फोरेंसिक टीम खोलेगी सिडकुल कर्मी की मौत का राज
रुद्रपुर। पंतनगर थाना क्षेत्र के टांडा जंगल में पेड़ पर रस्सी से लटके सिडकुल कर्मी की मौत का रहस्य अब हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज का फोरेंसिक विभाग सुलझाएगा। पंतनगर थाना पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बागेश्वर के गांव नयाल निवासी भगवती प्रसाद (20) पुत्र पूरनलाल ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिवनगर में रहकर सिडकुल के एक कंपनी में काम करता था। बीते छह दिसंबर को भगवती प्रसाद के पिता पूरनलाल ने ट्रांजिट कैंप थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम टांडा जंगल में भगवती प्रसाद का शव पेड़ से लटका मिला। शव की स्थिति बेहद खराब होने और मामला संदिग्ध होने के कारण पंतनगर थाना पुलिस ने शव को फोरेंसिक जांच के लिए हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर थाना प्रभारी संजय पाठक ने बताया कि डाक्टरों का पैनल शव का पोस्टमार्टम करेगा, जिसके बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। इधर, ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस की जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि 27 नवंबर को भगवती प्रसाद अपने कुछ दोस्तों के साथ ट्रांजिट कैंप में बैठा था। इसी दौरान एक दोस्त के मोबाइल पर किसी महिला से उसका विवाद हुआ था और तीस नवंबर तक भगवती प्रसाद का मोबाइल भी चालू था। साथ ही छह दिसंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज होने के बाद एक महिला ने उसे क्षेत्र में देखा भी गया। फिलहाल ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस उक्त सभी पहलुओं की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed