फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Crime

तलवार से मंदिर समिति के महामंत्री की अंगुलियां काटीं, मां का सिर फोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Crime
रुद्रपुर के रंपुरा में तलवार से कटीं युवक की अंगुलियां। - फोटो : RUDRAPUR
शिव मंदिर चौरासी घंटा में नशे की हालत में घुसकर अश्लील हरकत कर रहे और हुड़दंग मचा रहे युवक को टोकना मंदिर समिति के महामंत्री को महंगा पड़ गया। युवक अपने भाई और चार अन्य युवकों के साथ उनके घर में घुस गया। आरोप है कि युवक ने महामंत्री पर तलवार से जानलेवा हमला कर बाएं हाथ की दो अंगुलियां काट दीं और बीचबचाव करने आई मां का भी सिर फोड़ दिया। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को रंपुरा पुलिस चौकी में दी तहरीर में रंपुरा निवासी किशन कोली ने तहरीर देकर बताया कि वह क्षेत्र के शिव मंदिर चौरासी घंटा कमेटी का महामंत्री है। शनिवार देर शाम को वह मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे, जहां पर रंपुरा निवासी एक युवक नशे की हालत में अश्लील हरकत करने के साथ ही हुड़दंग कर रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने युवक को फटकार कर मंदिर से बाहर कर दिया था। युवक देख देने की धमकी देते हुए चला गया था। रविवार दोपहर को युवक अपने भाई और तीन-चार अज्ञात युवकों के साथ तलवार और धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस गया और जानलेवा हमला कर दिया। तलवार से हमले के दौरान उसके बाएं हाथ की दो अंगुलियां भी कट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बेहोश होकर वह जमीन पर गिर गया। उनकी मां के विरोध करने पर हमलावरों ने उनके सिर पर तलवार मारकर लहूलुहान कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने बताया तहरीर की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed