फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Creates confidence in women 'beauty with brain'

महिलाओं में आत्मविश्वास जगाता है ‘ब्यूटी विद ब्रेन ’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Creates confidence in women 'beauty with brain'
रुद्रपुर में महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देती ब्यूटीशियन। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत मंगलवार को रुद्रपुर में महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में करीब 35 महिलाओं ने अपराजिता के संकल्प पत्र भरे।
विज्ञापन

रुद्रपुर के मोनालिसा सेलून एंड मेकअप स्टूडियो में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में स्टूटियो की मैनेजिंग डायरेक्टर मानसी ग्रोवर ने महिलाओं को फेशियल, ब्लीचिंग, थ्रेडिंग आदि का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
विज्ञापन

बताया कि पहले की अपेक्षा वर्तमान में लोग फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हुए हैं। ऐसे में ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय कर महिलाएं अधिक मुनाफा कमा सकती हैं। आत्मनिर्भर होने पर महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ ही परिवार को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
मेकअप के बाद महिलाओं में ब्यूटी विद ब्रेन की फीलिंग आती है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है साथ ही ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय कर महिलाएं सक्षम बन सकती हैं। - मानसी ग्रोवर, एमडी, मोनालिसा सेलून एंड मेकअप स्टूडियो ।
----
ब्यूटी पार्लर का कोर्स करके कई महिलाओं को आय के नए स्रोत मिल रहे हैं। विवाह समारोहों के लिए मेकअप करने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। - अंकित गुप्ता, पार्वती मल्लिक।

----
वर्तमान में महिलाएं हो या पुरुष फिटनेस और मेकअप को लेकर पहले से अधिक जागरूक हुए हैं। यह स्वरोजगार का एक अच्छा माध्यम बन रहा है। - पूजा, प्रिया।
----
ब्यूटी पार्लर के बढ़ते क्रेज को देखते हुए कई महिलाएं इसका कोर्स कर रोजगार प्राप्त कर रही हैं। इससे महिलाएं स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन रही हैं। - पूजा नागपाल, निशा।

रुद्रपुर में अपराजिता के शपथ पत्रों के साथ महिलाएं।

रुद्रपुर में अपराजिता के शपथ पत्रों के साथ महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed