फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Created awareness for cleanliness through street play in Kedarnath

Rudraprayag News: केदारनाथ में नुक्कड़ नाटक से किया सफाई के लिए जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Created awareness for cleanliness through street play in Kedarnath

विज्ञापन
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत केदारनाथ धाम में नगर पंचायत और सुलभ इंटरनेशनल ने रिसाइकिल कंपनी के साथ कूड़ा-कचरा प्रबंधन और निस्तारण को लेकर जनजागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस मौके पर केदारपुरी में विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया।



कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती ने कहा कि हिमालय की तलहटी पर विराजमान केदारनाथ को स्वच्छ व सुंदर रखने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। कहा कि, यहां से प्रकृति और पर्यावरण के प्रति स्वयं की जिम्मेदारी का संदेश राज्य व देशभर में प्रसारित करने की जरूरत है। इस मौके पर नगर पंचायत और सुलभ इंटरनेशनल के पर्यावरण मित्रों ने रिसाइकिल कंपनी के कर्मियों के साथ कूड़ा-प्रबंधन के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने बाबा केदार के भक्तों से अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की। इस मौके पर नितिन देवशाली, हिमांशु नेगी, पर्यावरण नायक मुकेश कुमार, सुलभ इंटरनेशनल के आदित्य, रिसाइकिल कंपनी के प्रबंधक रवि मूर्ति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed