फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Construction works of Allweather Road project should be investigated

ऑलवेदर रोड परियोजना के निर्माण कार्यों की हो जांच

Thu, 21 Oct 2021 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Construction works of Allweather Road project should be investigated
अखिल भारतीय किसान सभा ने ऑलवेदर रोड परियोजना में निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर घटिया कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मौके पर शेरसी में प्रदर्शन के साथ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजाराम सेमवाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे जून से एनएच की कार्यशैली को लेकर आंदोलनरत हैं लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। भले ही एनएच द्वारा क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत की जा रही है लेकिन जिस तरह से मानकों के इतर हाईवे का कार्य किया गया है उससे कई जगहों पर नए डेंजर जोन बन गए हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी इस संबंध में पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है लेकिन उनका भी कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने ऑलवेदर रोड परियोजना में हुए निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषी कार्यदायी संस्था, ठेकेदार व एनएच के शामिल अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। धरना देने वालों में सुमित अग्रवाल, विक्रम लाल, प्रताप सिंह, जसपाल, कुंवर लाल, महेश लाल, मदन, ललित देव, रमेश लाल, हर्ष लाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed