फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Construction work of Gondar village road started

गौंडार गांव की सड़क का निर्माण कार्य शुरू

Mon, 13 Dec 2021 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Construction work of Gondar village road started
जनपद के आखिरी गांव गौंडार के लिए मोटर मार्ग निर्माण शुरू, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों में खुशी का - फोटो : RUDRAPRYAG
रुद्रप्रयाग जिले के अंतिम गांव गौंडार अगले दो-तीन वर्षों में सड़क से जुड़ जाएगा। गांव के लिए स्वीकृत छह किमी मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिसके पहले चरण में डेढ़ किमी कटिंग की जाएगी। शेष हिस्से की सैद्धांतिक व वित्तीय स्वीकृति के लिए लोनिवि द्वारा कागजी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मद्महेश्वर घाटी के ग्राम पंचायत रांसी के असतोली से गौंडार गांव के लिए सड़क निर्माण के तहत मशीन से कटिंग शुरू कर दी गई है। इस दौरान जिपं सदस्य विनोद राणा व ग्राम प्रधान वीर सिंह पंवार ने ग्रामीणों व लोनिवि अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि पूजन कर मार्ग निर्माण का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिपं सदस्य राणा ने कहा कि गौंडारवासियों की दशकों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। इधर, लोनिवि के ईई मनोज भट्ट ने बताया कि वर्ष 2006 में असतोली-गौंडार छह किमी मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ था। वन भूमि अधिनियम के चलते मामला वर्षों तक अटका रहा, लेकिन बीते वर्ष फॉरेस्ट क्लीरेंस मिलने के बाद अन्य औपचारिकताएं पूरी कर मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया गया है। वर्ष 2006 की स्वीकृति के आधार पर निर्धारित 84 लाख की धनराशि से पहले चरण में डेढ़ किमी सड़क कटिंग की जाएगी। शेष 4.5 किमी निर्माण के लिए जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed