फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Construction of vehicle parking started in Sonprayag for years

सोनप्रयाग में वर्षों से लटकी वाहन पार्किंग का निर्माण शुरू

Fri, 12 Feb 2021 07:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Construction of vehicle parking started in Sonprayag for years
सोनप्रयाग में बीते पांच वर्षों से अधर में लटकी करोड़ों की लागत की वाहन पार्किंग का निर्माण शुरू हो गया है। डीएम ने कार्यस्थल का औचक निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को यात्रा शुरू होने तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। अन्यथा वैधानिक व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम मनुज गोयल ने सोनप्रयाग पहुंचकर पार्किंग निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम के अधिकारियों को यात्रा से पूर्व पार्किंग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि बीते पांच वर्षों से पार्किंग का निर्माण अधर में होने के कारण यात्राकाल में यहां पहुंचने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। लेकिन, अब कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि कार्य समयबद्ध पूरा न करने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। केदारनाथ आपदा के बाद सरकार द्वारा सोनप्रयाग को यात्रा का मुख्य पड़ाव बनाया गया था। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सोनप्रयाग स्थित पाती गदेरे में जमा मलबा व बोल्डर को हटाकर रिवर ट्रेनिंग के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed