फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Construction of filter plant started at the source of drinking water scheme

पेयजल योजना के स्रोत पर फिल्टर प्लांट का निर्माण शुरू

Wed, 12 Jan 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Construction of filter plant started at the source of drinking water scheme
जिला मुख्यालय की 20 हजार आबादी को जलापूर्ति करने वाली पुनाड़ गदेरा पेयजल योजना पर 5.12 एमएलडी क्षमता वाले फिल्टर प्लांट का निर्माण शुरू हो गया है। इस वर्ष के अंत तक प्लांट का कार्य पूरा होने की उम्मीद है, जिससे एक दिन में 35 लाख लीटर शुद्ध जलापूर्ति होगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड जलनिगम डिवीजन रुद्रप्रयाग ने एक सप्ताह पूर्व फिल्टर प्लांट के निर्माण का कार्य शुरू किया है। इस प्लांट की क्षमता एक दिन में 51 लाख लीटर पानी शुद्ध करने की होगी। इस सुविधा से रुद्रप्रयाग नगर की 20 हजार आबादी को बारामास शुद्ध पानी मिलेगा। साथ ही योजना का पुनर्गठन भी किया जाएगा, जिससे गर्मियों में भी रुद्रप्रयाग नगर के सभी क्षेत्रों में पर्याप्त जलापूर्ति हो सकेगी। विदित हो कि 80 के दशक में रुद्रप्रयाग की दो हजार आबादी के लिए पुनाड़ गदेरा से जलापूर्ति के लिए पेयजल योजना का निर्माण किया गया था। चार दशक में आबादी दस गुना बढ़कर 20 हजार तक हो गई है। इन हालातों में पुनाड़ गदेरा योजना से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

पुनाड़ गदेरा-रुद्रप्रयाग पेयजल योजना के स्रोत पर 5.12 एमएलडी क्षमता के फिल्टर प्लांट का कार्य शुरू कर दिया गया है। जरूरत के हिसाब से कार्यस्थल पर निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही है। इस वर्ष के आखिर तक प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवल कुमार, अधिशासी अभियंता जलनिगम रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed