फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Construction of 55 buildings for priests started in Kedarnath

केदारनाथ में पुरोहितों के लिए 55 भवनों का निर्माण शुरू

Sun, 23 Oct 2022 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Construction of 55 buildings for priests started in Kedarnath
रविवार को केदारनाथ में वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती अपनी भूमि पर भवन निर्माण के लिए भूम - फोटो : RUDRAPRYAG
केदारनाथ के आपदा प्रभावित तीर्थपुरोहितों को उनकी भूमि पर अनुबंध के तहत प्रदेश सरकार आवासीय भवन बनाकर देगी। इसके तहत धाम में सात यूनिटों में 55 भवनों का निर्माण किया जाएगा। भवनों का निर्माण पहाड़ी शैली से होगा और आगामी यात्राकाल में भवनों के बनने से यात्रियों के रात्रि प्रवास में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

रविवार को केदारनाथ में वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती की भूमि पर आवासीय भवन निर्माण के लिए पूजन किया गया। पोस्ती ने बताया कि आपदा में केदारनाथ में कई तीर्थपुरोहितों के भवन ध्वस्त हो गए थे। शासन, प्रशासन ने क्षति का आकलन कर प्रभावितों को मुुआवजा देने की घोषणा की लेकिन कई तीर्थपुरोहितों ने मुआवजा के बजाय सरकार से उनकी भूमि पर उन्हें भवन बनाकर देने की बात कही थी। इसके तहत विधिवत तौर पर अनुबंध भी किया गया। इस अनुबंध के तहत धाम में कुल 143 आवासीय भवन बनाए जाने हैं जिसमें पांच यूनिट बनकर तैयार हो चुकी है। अब सात यूनिट में 55 और भवन बनाए जाने हैं। इधर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ में प्रभावित तीर्थपुरोहित, जिनके साथ पूर्व में अनुबंध हो रखा है उनकी भूमि पर सरकार उन्हें मकान बनाकर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed