फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Condemnation of assault with a Scheduled Caste youth

अनुसूचित जाति के युवक के साथ मारपीट की निंदा

Wed, 08 Dec 2021 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Condemnation of assault with a Scheduled Caste youth
चंपावत में अनुसूचित जाति के व्यक्ति की पिटाई से हुई हत्या के मामले में उत्तराखंड क्रांतिदल ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उक्रांद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, मोहित डिमरी, अशोक चौधरी, भगत सिंह चौहान आदि ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि चंपावत के देवीधुरा के 45 वर्षीय रमेश राम के परिजनों ने उनके शरीर पर चोट के निशान होने की बात कही है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वे एक विवाह समारोह में गए थे। जहां उनके द्वारा खाना निकालने पर मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उक्रांद के कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed