फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   complained about tha lack of the payment MNREGA

मनरेगा का भुगतान नहीं मिलने की शिकायत

Mon, 25 Jan 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 25 Jan 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
 केदारनाथ की विधायक व संसदीय सचिव शैलारानी रावत ने ग्राम पंचायत गिंवाला, सौड़ी और चमेली में अधिकारियों के साथ चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


विधायक ने प्राथमिकता के तौर समस्याओं पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को आमजन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए।


ग्राम पंचायत गिंवाला में ग्राम प्रधान सुषमा देवी की अध्यक्षता में हुई चौपाल में ग्रामीणों ने मनरेगा का भुगतान समय पर नहीं होने, पेयजल समस्या, क्षतिग्रस्त नगर की मरम्मत और अंधेरगढ़ी-तलसारी मोटर मार्ग का सुधार  व डामरीकरण की मांग की।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि वे सरकार की ओर से जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के लाभ को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। सहायक समाज कल्याण अधिकारी हर्षवर्धन भट्ट, सहायक उद्यान अधिकारी डीएस नेगी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनिल पंत, शिव प्रसाद थपलियाल ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौड़ी और चमेली में भी ग्रामीणों ने मनरेगा में भुगतान नहीं होने पर विधायक के समाने रोष जताया। बीडीओ डीएस माहरा ने बताया कि मनरेगा के लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है। इस मौके पर कुंवर सिंह भंडारी, कर्ण सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed