{"_id":"5e13827f8ebc3e87a25b59cb","slug":"cold-wave-again-in-terai-chill-increased-rudrapur-news-hld368538521","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई में फिर चली शीत लहर, ठिठुरन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई में फिर चली शीत लहर, ठिठुरन बढ़ी
विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल के बाहर अलाव तापते लोग।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। तराई में तीन दिन लगातार धूप खिलने के बाद सोमवार को फिर से शीत लहर चलने और कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। शहर में सुबह करीब नौ बजे कुछ देर के लिए हल्की धूप खिली लेकिन कुछ ही देर बाद आसमान में बादल छा गए लेकिन शीत लहर चलने से कड़ाके की ठंड रही।
ठंड से बचने के लिए लोग डीडी चौक, इंदिरा चौक और जिला अस्पताल के गेट के सामने अलाव तापते नजर आए। रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन और भगत सिंह चौक समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। ठंड के चलते दिल्ली, पंजाब व लखनऊ मार्ग की रोडवेज बसें भी विलंब से पहुंचीं।
पंतनगर कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि न्यूनतम तापमान 5.3 और अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि मंगलवार और बुधवार को भी इसी तरह ठंड रहने की संभावना है। साथ ही बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।