फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Coach Naveen Bisht engaged in preparing hockey players

हॉकी खिलाड़ी तैयार करने में जुटे कोच नवीन बिष्ट

Fri, 06 Aug 2021 05:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Coach Naveen Bisht engaged in preparing hockey players
भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी को ग्राम स्तर पर फिर से जीवंत रखने व नई पहचान दिलाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेल चुके युवा नवीन बिष्ट जी जान से लगे हुए हैं। वे, 28 युवा/युवतियों को हॉकी का प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें नई तकनीकों से भी रूबरू करा रहे हैं।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि व्यापार संघ के अध्यक्ष व हॉकी खिलाड़ी नवीन बिष्ट पिछले छह वर्ष से हॉकी प्रशिक्षण का काम कर रहे हैं। उनके दिशा-निर्देशन में जिले के 22 युवक व छह युवतियां हॉकी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच बिष्ट ने वर्ष 2008 व 09 में स्वयं भी नार्थ जोन स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है। साथ ही पढ़ाई के दौरान पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि की टीम का राज्यस्तर पर भी नेतृत्व किया है।
विज्ञापन

जिले में महेंद्र रावत, विक्की कुमार और रोहित बिष्ट ने उत्तराखंड की तरफ से राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया है। जबकि नवीन बिष्ट, अमित लिंगवाल, देवेंद्र कांडपाल, प्रवीण कुमार, नवीन सेमवाल व हरेंद्र नेगी के साथ ही बालिकाओं में इंदु कंडारी, रेखा रावत और वर्षा तिवारी ने नार्थ जोन स्तर पर हॉकी खेली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed