फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cleaning workers warned of agitation

सफाई कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 21 Apr 2021 07:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers warned of agitation
ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शाखा पदाधिकारियों ने इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई की मांग भी की। ज्ञापन में भूमिहीन वाल्मीकि समाज के लोगों का स्थायी व जाति प्रमाणपत्र बनाने, पर्यावरण मित्र के स्थान पर सफाई सैनिक नाम देने, मृतक आश्रित नियमावली में संशोधन करते हुए पर्यावरण मित्रों के ऐसे मृतक आश्रितों को जिनके परिवार सेवक हैं, उनको नियुक्ति देने, निकायों में भी पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, सफाई कर्मचारियों को जीवन बीमा व स्वास्थ्य बीमा देने सहित 11 सूत्री मांगें पूरा करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सुंदर सिंह, भौरी चंद्र, अमित कुमार, छत्रपाल, परशुराम, मुकेश और कुलदीप सहित अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed