फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Class eleven student commits Sucide

11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Class eleven student commits Sucide
Class eleven student commits Sucide
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप स्थित आजाद नगर में अपने भाई से मिलने आए 11वीं के छात्र ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय मृतक घर में अकेला था। कमरे में पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से धर्मनगरी कॉलोनी बिजनौर (यूपी) निवासी कुंदन हालदार (18) पुत्र प्रशांत हालदार चार दिन पहले अपने भाई प्रभाकर हालदार से मिलने आजाद नगर में आया था। पुलिस के मुताबिक प्रभाकर सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। रविवार शाम को प्रभाकर खाना बनाने के बाद कंपनी में काम करने चला गया। सोमवार सुबह जब प्रभाकर ड्यूटी से लौटा तो दरवाजा बंद था। उसने आवाज देकर भाई से दरवाजा खोलने को कहा लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उसने दरवाजा तोड़ दिया। जब उसने अंदर जाकर देखा तो भाई छत पर लगी बल्ली पर चुन्नी से बने फंदे पर लटका हुआ था। भाई को फंदे में लटका देख उसकी चीख निकल गई। उसने शव नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग एकत्र होने के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने बताया कि मृतक बिजनौर के एक स्कूल में 11वीं का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed