{"_id":"5f6b9ab58ebc3ede05201e8f","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld3980144112","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में सांसद भट्ट ने उठाया पलायन का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा में सांसद भट्ट ने उठाया पलायन का मुद्दा
विज्ञापन
देहरादून में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते विधायक ठुकराल।
- फोटो : RUDRAPUR
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में पहाड़ों से पलायन का मुद्दा उठाते हुए खाली हो चुके गांवों को पुन: बसाने के लिए आर्थिक पैकेज की मांग की। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी ने बताया कि शून्यकाल में सांसद ने सदन में कहा कि प्रदेश में 16793 गांवों में से 1582 गांव पलायन के कारण खाली हो चुके हैं।
इन गांवों के अधिकांश लोग रोजगार की तलाश में शहरों की ओर पलायन कर चुके हैं। कहा कि सामरिक दृष्टि से सीमावर्ती गांवों का खाली होना गंभीर विषय है। कहा कि जो लोग रोजगार की तलाश में बाहर चले गये हैं उन्हें दोबारा यहां बुलाया जाए।
ठुकराल ने विधानसभा में उठाया नजूल और सड़क का मुद्दा
रुद्रपुर। विधानसभा के एक दिनी सत्र में विधायक राजकुमार ठुकराल ने नजूल भूमि के मामले को नियम 300 और तीन सड़कों की मांग को नियम 53 के तहत उठाया। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में हजारों परिवार पिछले 40 सालों से नजूल भूमि पर निवास कर रहे हैं। सुझाव दिया कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी नजूल भूमि पर वर्षों से रह रहे नागरिकों को अध्यादेश लाकर उन्हें मालिकाना हक प्रदान किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने काशीपुर बाईपास मार्ग का चौड़ीकरण जनहित में शीघ्र कराने की मांग की। इसके अलावा शिवनगर से ट्रांजिट कैंप को जाने वाले 2.2 किमी लम्बे मुख्य मार्ग के अधूरे निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने ग्राम महतोष संजयनगर से ग्राम नवाबगंज श्री गुरुद्वारा साहिब व शहीद बलजीत सिंह की मूर्ति तक चार किमी सड़क का निर्माण भी जल्द कराए जाने की मांग की। कहा कि इन तीनों मार्गों की घोषणा मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से भी कर चुके हैं। इधर, विधायक ने समस्याओं को लेकर सीएम टीएस रावत को ज्ञापन भी सौंपा।