फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Chinook helicopter has done nine shuttles to Kedarnath in four days

चार दिन में केदारनाथ की नौ शटल कर चुका चिनूक हेलिकॉप्टर

Thu, 03 Nov 2022 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Chinook helicopter has done nine shuttles to Kedarnath in four days
भारतीय सेना का चिनूक हेलिकॉप्टर चार दिन में केदारनाथ की नौ शटल कर चुका है। इस दौरान हेलिकॉप्टर से सैकड़ों बैग सिमेंट, स्टील कॉलम, फाइबर बोर्ड व अन्य निर्माण सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। वहीं, केदारनाथ में मौजूद एटीवी (ऑल टेरिल व्हेकिल) को भी गौचर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गौचर हवाई पट्टी से भारतीय सेना के मालवाहक चिनूक हेलिकॉप्टर ने तीन शटल की और लगभग 20 टन से अधिक निर्माण सामग्री केदारनाथ पहुंचाई। इस दौरान चिनूक केदारनाथ में रखी गई एटीवी को गौचर लाया। इस एटीवी में सवार होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 21 अक्तूबर को केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

इधर, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि चिनूक हेलिकॉप्टर 30 अक्तूबर को नई दिल्ली से गौचर हवाई पट्टी पर पहुंचा था। बीते 31 अक्तूबर से 3 नवंबर तक चिनूक हेलिकॉप्टर गौचर हवाई पट्टी से केदारनाथ एमआई-26 हेलीपैड की नौ शटल कर चुका है। इस दौरान भवन निर्माण में उपयोग होने वाले फाइबर बोर्ड, स्टील कॉलम, सरिया, एंगल और सिमेंट को धाम पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ में पुनर्निर्माण के दूसरे चरण में कुल 21 कार्यों में से 10 को आगामी दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed