{"_id":"58064ff04f1c1bfc4a703585","slug":"chinese-restrictions-on-the-sale-of-fireworks","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी पटाखों की बिक्री पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी पटाखों की बिक्री पर लगी रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 18 Oct 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में इस वर्ष दीपावली पर चीनी पटाखे व अन्य सामग्री की बिक्री नहीं होगी। इसके अलावा प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। चीनी पटाखा बेचने के लिए किसी भी प्रकार से कोई लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। उन्होंने तहसील प्रशासन को अपने-अपने क्षेत्रों में इस व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सघन निरीक्षण व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अगर कोई व्यापारी चीनी पटाखे बेचता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से भी नियम के अनुरूप पटाखा बिक्री को कहा है। उन्होंने दीपावली पर्व पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुलिस को भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन