{"_id":"5e274d2d8ebc3e4b6613cf28","slug":"children-s-artworks-installed-in-the-walls-of-vikas-bhawan-rudrapur-news-hld370493078","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन की दीवारों में लगाई बच्चों की कलाकृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन की दीवारों में लगाई बच्चों की कलाकृतियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। अगले महीने से होने जा रहे यूएसनगर कार्निवाल की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्निवाल में विभिन्न प्रदेशों की संस्कृतियों का रंग को दिखेंगे ही साथ ही सरस मेले का भी आयोजन होगा। मेले में विभिन्न प्रदेशों के 160 स्टॉल लगाए जाएंगे। इधर, पिछले कार्निवाल में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में चुनी गई बेहतर कलाकृतियों को विकास भवन की दीवारों पर प्रदर्शित किया गया है। ये कलाकृतियां विकास भवन आने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हैं।
दरअसल यूएसनगर कार्निवाल अगले महीने आठ फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेगा। कार्निवाल के तहत होने वाली प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं के लिए ब्लॉकों में पहला चरण हो चुका है। कार्निवाल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके अलावा इस बार कार्निवाल में सरस मेले का आयोजन होगा। सरस मेले के लिए स्टॉल और अन्य कार्यों के लिए टेंडर भी निकाले गए हैं। वहीं सीडीओ की पहल पर पिछले साल कार्निवाल में हुई प्रतियोगिता में बने बेहतर चित्रों को विकास भवन की दीवारों पर प्रदर्शित किया गया है। इनमें जल, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ सहित तमाम मुद्दों पर बनाई गई कलाकृतियां शामिल हैं। ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी ने इन कलाकृतियों से विकास भवन आने वाले लोगों को भी बेटी बचाओ सहित तमाम संदेश भी दिए जा रहे हैं।