फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Child going to temple dies in a vehicle accident

Rudraprayag News: मंदिर जा रहे बच्चे की वाहन की टक्कर से मौत

Tue, 18 Mar 2025 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 18 Mar 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Child going to temple dies in a vehicle accident
सात वर्षीय अवनीश फूल लेकर मंदिर की तरफ जा रहा था
विज्ञापन


केदारघाटी के शेरसी बाजार के समीप हुआ हुआ हादसा

आरोपी चालक को किया गिरफ्तार

गुप्तकाशी। केदारघाटी के शेरसी गांव निवासी एक सात वर्षीय बच्चा फूलदेई के लिए मंदिर जा रहा था तभी तेज गति से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह दो बहनों का एकलौता भाई है। घटना के बाद से घर-परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।

बीते सोमवार शाम को करीब छह बजे अवनीश (7) पुत्र श्रीकृष्ण सेमवाल अपने अन्य दोस्तों के साथ फूलदेई महोत्सव के लिए लेकर फूल तोड़ने गया था। वह फूल लेकर रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे से लगे गांव के मंदिर में जा रहा था तभी एक अज्ञात तेज गति से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके पर रुकने के बजाय वहां से फरार हो गया। सूचना पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे और बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक अवनीश ने दम तोड़ दिया। फाटा चौकी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, मंगलवार को गमगीन माहौल में बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद से अवनीश के माता-पिता और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चचेरे भाई आलोक सेमवाल ने बताया कि अवनीश पूरे घर-परिवार की रौनक था। इधर, गुप्तकाशी थाना पुलिस प्रभारी निरीक्षक कुलदीप पंत ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




छत से गिरा तीन साल का बच्चा, एंबुलेंस से भेजा एम्स

गोपेश्वर। नंदानगर के कांडई गांव में तीन साल का बच्चा छत से गिर गया। उसके सिर पर गहरी चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को कांडई गांव के दिगंबर सिंंह का तीन साल का बेटा अविरल खेलते समय छत से पत्थरों के चौक पर जा गिरा जिससे उसके सिर पर गहरी चोंटे आईं। उसे पूर्वाह्न 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि बच्चे के सिर का सीटी स्कैन किया गया तो पता चला कि उसके दिमान में खून का रिसाव हो रहा था।


इस पर उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी को शीघ्र हेली एंबुलेंस से बच्चे को एम्स ऋषिकेश भेजने का आग्रह किया। डीएम ने इस संबंध में शासन में बात की। दोपहर करीब दो बजे बच्चे को हेलिकाॅप्टर से एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि बच्चे के संबंध में एम्स के न्यूरो सर्जन से बात की गई, जिस पर उन्होंने शीघ्र बच्चे को एम्स रेफर करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed