फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   chetra Panchayat should be made a working organization in MNREGA

मनरेगा में क्षेत्र पंचायत को बनाया जाए कार्यदायी संस्था

Tue, 20 Apr 2021 06:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
chetra Panchayat should be made a working organization in MNREGA
जखोली के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मनरेगा योजना में क्षेत्र पंचायत को कार्यदायी संस्था बनाने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी को भेजे ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र भंडारी का कहना है कि मनरेगा एक्ट के मैनुअल में 50 प्रतिशत राशि ग्राम प्रधान, 30 प्रतिशत राशि क्षेत्र पंचायत सदस्य और 20 प्रतिशत राशि जिला पंचायत सदस्य के द्वारा खर्च करने का प्रावधान है, लेकिन वर्तमान में इस योजना में सिर्फ ग्राम पंचायत को ही कार्यदायी संस्था बनाया गया है। उन्होंने कार्यों में तेजी और सही क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत में कार्ययोजना बनाते समय 30 प्रतिशत राशि के लिए क्षेपं सदस्य की संस्तुति लेने को जरूरी बताया। साथ ही कार्यदायी संस्था बनाने की मांग भी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed