{"_id":"5e4c27938ebc3ef2862e28b7","slug":"char-dham-yatra-rudrapur-news-hld3741535110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा : इस बार छोटे वाहनों की आरटीओ दफ्तर में फिटनेस की अनिवार्यता खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा : इस बार छोटे वाहनों की आरटीओ दफ्तर में फिटनेस की अनिवार्यता खत्म
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड में इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए वाहनों के ग्रीन कार्ड ऑनलाइन बनाए जाएंगे। साथ ही ट्रिप कार्ड में पहली बार यात्रियों का विवरण दर्ज होगा। परिवहन विभाग ने 10 सीटर वाहनों को फिटनेस जांच के लिए आरटीओ कार्यालय नहीं लाने की रियायत दी है।
चारधाम यात्रा अप्रैल में शुरू हो रही है। यात्रा के लिए वाहन चालकों को इस बार ग्रीन कार्ड बनाने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 25 मार्च तक परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों के ग्रीन कार्ड बनाने का लक्ष्य तय किया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए एनआईसी ने परिवहन विभाग के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है, जिसकी टेस्टिंग का कार्य चल रहा है।
इस बार 10 सीटर वाहनों को चारधाम यात्रा में जाने से पहले फिटनेस जांच के लिए अनिवार्य रूप से परिवहन विभाग कार्यालय लाने की बाध्यता भी खत्म कर दी गई है, लेकिन यात्रा के दौरान रूटों और चौकियों पर वाहनों की चेकिंग की जाएगी। यदि कोई वाहन बगैर फिटनेस संचालित मिला तो चालक को चारधाम यात्रा के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। एआरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने कहा कि अब तक ग्रीन कार्ड मैनुअल बनते थे और चारधाम यात्रा में जाने से पूर्व वाहनों को फिटनेस जांच के लिए अनिवार्य कार्यालय लाना पड़ता था, लेकिन इस बार ग्रीन कार्ड ऑनलाइन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा ट्रिप कार्ड पर भी पहली बार वाहन में सवार यात्रियों की उम्र, मोबाइल नंबर, पता आदि विवरण दर्ज किया जाएगा ताकि चारधाम यात्रियों की पूरी जानकारी मिल सके। एआरटीओ ने कहा कि वाहन चालक परिवहन विभाग के प्रदेश में किसी भी कार्यालय मसलन, देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर, रुड़की, विकासनगर, ऋषिकेश आदि में आवेदन कर सकते हैं लेकिन ग्रीन कार्ड उसी कार्यालय से मिलेगा, जहां से आवेदन किया गया है।