फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Candidate for Kedarnath assembly by-election will be announced soon: Bhatt

केदारनाथ विस उपचुनाव के जल्द घोषित होगा प्रत्याशी : भट्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Candidate for Kedarnath assembly by-election will be announced soon: Bhatt
भाजपा के दिग्गज नेता केदारनाथ विस उपचुनाव को लेकर केदारघाटी में डेरा डाल रहे हैं। दो दिन से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग स्थानों पर बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। दूसरी तरफ संगठन के पदाधिकारी भी हर क्षेत्र में जनसंपर्क करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन




रविवार को अगस्त्यमुनि में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ग्रामीण व नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मेरा बूथ सबसे मजबूत परिकल्पना पर काम करने का आह्वान किया। कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को 50 प्राथमिक सदस्य बनाना अनिवार्य है। कहा कि विभिन्न योजनाओं के दम पर भाजपा केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भी प्रचंड जीत दर्ज करेगी। जल्द प्रत्याशी की घोषणा होगी। नामांकन को भव्य बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत ने भी केदारनाथ विस के अलग-अलग स्थानों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या और गणेश जोशी भी विस क्षेत्र का भ्रमण कर चुके हैं। साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा भी दो दिवसीय भ्रमण कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed