फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Businessmen of Ukhimath, public representatives jammed the highway

ऊखीमठ के कारोबारी, जनप्रतिनिधियों ने किया हाईवे जाम

Mon, 06 Jun 2022 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Businessmen of Ukhimath, public representatives jammed the highway
कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे के 26 दिन से बाधित होने और जैयवीरी में निर्माणाधीन पुश्ते के ध्वस्त होने से आक्रोशित कारोबारियों व जनप्रतिनिधियों ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर कुंड में चक्काजाम किया। इस दौरान उन्होंने शासन, प्रशासन और एनएच के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि बाद में अधीक्षण अभियंता के एक सप्ताह में बैलीब्रिज का निर्माण किए जाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह 10.30 बजे ऊखीमठ के व्यापारी व जनप्रतिनिधि गौरीकुंड राजमार्ग के कुंड में एकत्र हुए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर 10.45 बजे हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि 12 मई को कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर राजमार्ग जैयवीरी में ध्वस्त हो गया था, लेकिन 26 दिन बाद भी यातायात बहाल नहीं किया गया है। स्थिति यह है कि प्रभावित क्षेत्र में निर्माणाधीन पुश्ता भी बीते रविवार को ढह गया है। व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, महामंत्री रवींद्र पुष्पवाण, ग्राम प्रधान संगठन के योगेंद्र सिंह नेगी, संतोष त्रिवेदी, विनोद रावत ने निर्माण कार्य की जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम जितेंद्र वर्मा, सीओ प्रबोध कुमार, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, थानाध्यक्ष रवींद्र कौशल, थानाध्यक्ष अजय जाटव ने बताया कि एनएच के अधीक्षण अभियंता के मौके पर पहुंचते ही उनकी वार्ता कराई जाएगी, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने 11.30 बजे चक्काजाम खत्म कर दिया। करीब 11.45 बजे एनएच के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती और प्रभारी अधिशासी अभियंता राजबीर चौहान मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने हाईवे के प्रभावित हिस्से की भौगोलिक स्थिति से भी अवगत कराया। अधीक्षण अभियंता ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह में बैली ब्रिज का निर्माण कर यातायात बहाल कर दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, कुशाल सिंह नेगी, हरिमोहन भट्ट, पवन राणा, आशीष नौटियाल, कर्मवीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed